फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, फाइनेंस कंपनी के एडीओ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हाथीपुर गांव के सामने शनिवार की रात दस बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के एडीओ जितेंद्र सिंह (28) की मौत हो गई। हादसे के समय वह दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे। संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के लच्छमपुर लखनेटा गांव निवासी यादराम सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह अमरोहा जिले के धनौरा में निजी फाइनेंस कंपनी में एडीओ के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात जितेंद्र सिंह परिजनों के साथ दिवाली मनाने के लिए बाइक से मंडी धनौरा से मुरादाबाद और बिलारी होते हुए वह अकेले ही घर लौट रहे थे। इनकी बाइक मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हाथीपुर गांव के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान बिलारी से मुरादाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जितेंद्र की बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जितेंद्र हेलमेट लगाए हुए था लेकिन सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक स्कॉर्पियो दौड़ाकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायल जितेंद्र को उपचार के लिए पहले सीएचसी कुंदरकी और उसके बाद जिला अस्पताल मुरादाबाद ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिलने मोबाइल और आईडी के जरिए उनकी पहचान की और परिवार को सूचना दी। रविवार सुबह जितेंद्र के पिता यादराम सिंह ने बिलारी थाने में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

00

गम में बदल गईं परिवार की दिवाली की खुशियां
बिलारी। लच्छमपुर लखनेटा गांव में जितेंद्र सिंह के परिवार की दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। जितेंद्र सिंह के परिवार में पिता यादराम सिंह, माता गंगादेई, छोटा भाई प्रदीप, पत्नी गीता देवी के अलावा तीन साल की बेटी दर्पण और एक साल का बेटा सार्थक है। जितेंद्र के माता पिता, छोटा भाई, पत्नी और बच्चे जितेंद्र के साथ ही दिवाली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे थे। जितेंद्र के परिजनों के अनुसार रविवार को जितेंद्र को परिजनों के साथ चंदौसी जाकर दिवाली के सामान की खरीदारी करनी थी। जैसे ही परिजनों और रिश्तेदारों को पता चला कि बिलारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जितेंद्र की मौत हो गई है तब परिजनों द्वारा दीवाली मनाने की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें