फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कॉर्पियो, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। गांव गढ़ी में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर शुक्रवार सुबह चालक को झपकी आने से स्कॉर्पियो सीमेंट की ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक संत समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उत्तराखंड के हरिद्वार के खड़खड़ी थाना क्षेत्र स्थित भूपतवाला निवासी स्वामी रामाचार्य और स्वामी परमानंद उर्फ प्रवेश स्वरूप स्कॉर्पियो से मुरादाबाद जा रहे थे। कांठ क्षेत्र में गांव गढ़ी स्थित अड्डे के पास चालक को झपकी आने स्कॉर्पियो सीमेंट की ईंट भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में स्वामी परमानंद उर्फ प्रवेश स्वरूप समेत कांठ के गुलड़िया निवासी ट्रैक्टर चालक अतुल मामूली रूप से घायल हो गए। साथ ही ट्रॉली में भरी ईंटें भी सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने कार सवारों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, गढ़ी-सलेमपुर चौकी प्रभारी कमल दीप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें