फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे

Thu, 11 Jan 2018 02:37 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सर्दी का कहर जारी है। बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री  मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2018 की जनवरी के पहले दस दिन पिछले चार सालों में सबसे ठंडे रहे हैं। उधर, ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। रामपुर में ठंड से तीन लोगों की जान चली गई। मंडल के जिलों में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को एक साथ दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार रात छाई कोहरे की चादर ने बुधवार को भी राहत नहीं दी। सुबह दस बजे तक चालक वाहनों की लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में निकले। घरों के बाहर और सड़कों पर ओस की बूंदों की वजह से बारिश होने जैसा महसूस हो रहा था। आलम यह था कि ठंडी हवा गर्म कपड़ों को चीरती हुई शरीर से टकरा रही थी, जिसकी वजह से कंपकंपी बंधती रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें