फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: कुंदरकी विधानसभा में कितना हुआ विकास? इस बार के चुनाव में किन मुद्दों पर होगी वोटिंग? जानें

Thu, 27 Aug 2026 06:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी

सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है,वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में कुंदरकी विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की। ये सीट मुरादाबाद जिले में आती है और यह संभल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम कुंदरकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में कुंदरकी  विधानसभा का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन

कुंदरकी के युवाओं ने बताए अपने मुद्दे 
कुंदरकी विधानसभा में अलीशा नाम की युवती ने बातचीत के दौरान कहा कि स्टडी के साथ-साथ कम्युनिकेशन स्किल्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स सिखाया जाए। मतलब उनको बातचीत करने का तरीका, बोलने का तरीका। टीचर क्या करते हैं? लिखवाने पर फोकस करते हैं बस। वहीं  अरीशा ने कहा कि सरकार स्कॉलरशिप नहीं देती बच्चों को। बहुत सारे बच्चों की स्कॉलरशिप बीच में रोक दी जाती है। मोहम्मद जकी ने कहा कि  लोकल लीडर ऐसा होना चाहिए जो सपोर्टिव हो।


2027 में किसान किन मुद्दों पर करेंगे मतदान?  
कुंदरकी विधानसभा में यहां के कुछ किसानों से अमर उजाला की टीम ने बतचीत की। कृष्ण अवतार सिंह ने कहा कि किसानों के लिए तो वही है अपनी फसल अच्छी हो। खाद पानी अच्छा मिले। आगे संजय ने बताया कि सही काम हो रहा है। सड़कें अच्छी हैं। वहीं अंजारार अहमद ने बताया कि जो महंगाई कम करेगा उसे चुनेंगे। जो मजदूरों का ख्याल रखेगा उसे चुनेंगे। सड़कें बेहतर हो रही है। सुरक्षा भी बढ़िया है। कोई बात नहीं है। पहले के मुकाबले में तो बहुत अंतर हो गया। अब आदमी आराम से सो रहा है। ना चोर है ना बदमाश है। ना कोई किसी का माल छीनने आए। 
विज्ञापन



विधायक के काम से संतुष्ट ग्रामीण
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान अमर सिंह ने कहा कि यहां कोई बड़ी कंपनी लगनी चाहिए जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। मौजूदा विधायक के बारे में कहा कि उन्हें तो 10 में 10 ही नंबर देंगे। क्योंकि उन्होंने काम ऐसे कराए हैं। एक तो वह जन समस्याओं को लेकर के हर समय लगे रहते हैं। वहीं शरीफ हुसैन ने खाद को लेकर अपनी बात रखी।


कुंदरकी में कानून-व्यवस्था की क्या है स्थिति?
कानून-व्यवस्था को लेकर अरविंद ठाकुर ने बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश और देश में आई है तब से दंगेबाजी खत्म है और चोरी के मामलों में कमी आई है। पहले परिवार में अगर दो सदस्य होते थे तो आधी रात एक जागता था और आधी रात एक जागता था। पूरी रात उन्हें जागने का ही काम रहता था। फिर भी उनके जानवर खोल लिए जाते थे। लेकिन आज किसान अपने घर में सुकून से सो रहा है। उपचुनाव में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह बने। उससे पहले भाजपा की सरकार में यहां कोई विधायक बना ही नहीं। मुद्दे तो उन्होंने खत्म कर दिए। उन्होंने 18 महीने में इतना काम किया है कि हर गांव में सड़कें बनी हैं। वहीं जय राम ने बताया कि चोरी नहीं हो रही पहले बहुत चोरियां  होती थीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें