फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News:पीलीकोठी चौराहा नहीं.... अब राष्ट्रीय एकता चौक कहिए, लौह पुरुष की प्रतिमा लगाई गई

Wed, 30 Oct 2024 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पीलीकोठी चौराहे को अब राष्ट्रीय एकता चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह में सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद में लगी लौह पुरुष की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकता चौक पर मंगलवार को लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया। इसी के साथ पीलीकोठी नाम अब इतिहास के पन्नों में सिमट गया।

विज्ञापन


आम लोग अब पीलीकोठी को राष्ट्रीय एकता चौक के रूप में जानेंगे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नगर विधायक रितेश गुप्ता ने पीलीकोठी पर भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल और बुध बाजार में शिवाजी की प्रतिमा लगाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव दिया था।

बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसके बाद प्रतिमा को लगाने के लिए मसौदा तैयार हुआ। तय किया गया कि पीलीकोठी का नाम राष्ट्रीय एकता चौक पर रखा जाएगा। इस बीच भारत रत्न सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर अनावरण की तिथि निर्धारित की गई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय एकता चौक पर फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली। साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने दान में दी प्रतिमा

नगर आयुक्त ने बताया कि उनके अनुरोध पर आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन दान में प्रतिमा देने के लिए तैयार हुआ। अलीगढ़ से 40 दिनों में कांसे की प्रतिमा का निर्माण कराया गया। प्रतिमा को बनाने में करीब 11 लाख की लागत आई है।

राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई

एकता चौराहे (पीली कोठी) से राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। रैली के माध्यम से सभी ने अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता को कायम रखने का संकल्प लिया गया।

सफाई मित्रों को मिला ट्रैकसूट

मंडलायुक्त ने सफाई मित्रों के लिए ट्रैकसूट और पीपीई किट प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों के प्रति सम्मान और सहानुभूति दर्शाते हुए ट्रैकसूट दिए गए हैं। शरद ऋतु में सफाई मित्रों ट्रैकसूट और पीपीई किट की जरूरत को पड़ती है।

इसके पहले मंडलायुक्त ने जीर्णोद्धार किए गए नगर आयुक्त शिविर कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त, नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हवन किया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

शिवाजी की प्रतिमा निर्माणाधीन

नगर आयुक्त ने बताया कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा निमार्णाधीन है। स्मार्ट सिटी को एचडीएफसी के सौजन्य से मिलेगी। इसमें किसी का पैसा नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें