मुरादाबाद। योगनगरी ऋषिकेश से लखनऊ तक मुरादाबाद होते हुए (04318-17) स्पेशल ट्रेन चलेगी। 30 अक्तूबर से नौ नवंबर तक रोजाना इस ट्रेन का संचालन होगा। इसमें सभी कोच अनारक्षित होंगे। यात्री जनरल टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। मुरादाबाद में पांच मिनट इस ट्रेन का ठहराव होगा।
योगनगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन रोजाना रात 10 बजे रवाना होगी। देर रात 2:22 बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 11:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से दोपहर 1:10 बजे चलकर शाम 7:45 बजे मुरादाबाद आएगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद चलेगी और रात 12:45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचाएगी। रास्ते में हरिद्वार, नजीबाबाद, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बालामऊ स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस व कुंभ एक्सप्रेस में लगातार भीड़ के कारण 16 कोच की अनारक्षित ट्रेन चलाई जा रही है।