फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों संक्रमितों के, सैंपल दिल्ली भेजे, 36 की कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच मिले दो संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल शुक्रवार को एनसीडीसी दिल्ली भेजा गया। वहीं दोनों संक्रमितों के संपर्क में रहे 36 लोगों की कोविड जांच के लिए सैंपल लिया गया। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
विज्ञापन

61 दिन बाद बृहस्पतिवार को जिले में निजी लैब की जांच में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसमें सिविल लाइंस निवासी 30 वर्षीय युवक और महिला डॉक्टर शामिल हैं। युवक निजी लैब में जांच कराने के बाद दिल्ली चला गया। वह दिल्ली में ही होम आइसोलेट है, जबकि महिला डॉक्टर मुरादाबाद में होम आइसोलेट है। नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए शुक्रवार को दोनों का सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली भेजा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने दोनों कांटेक्ट ट्रेसिंग की। युवक के संपर्क में रही उसकी दादी समेत 11 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं महिला डॉक्टर के संपर्क में 25 लोग चिह्नित किए गए, जिनकी कोविड की जांच कराई गई। विदेश से यात्रियों का लौटना जारी है। शुक्रवार को विदेश से मुरादाबाद लौटने वाले 27 यात्रियों की सूची जारी की गई। सर्विलांस टीम ने 17 यात्रियों से फोन पर संपर्क भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें