फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी, तेल, मसाले के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर घी, तेल, मिर्च समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि दयाल नगर स्थित शिव कान्हा स्टोर से मक्का सेव, बैल कोल्हू सरसों के तेल, मूंगफली, बेसन व गिरि का नमूना लिया गया। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सरफराज बिना लाइसेंस के मसाला का कारोबार करते मिले। उनका चालान काटते हुए काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया। आदर्श कालोनी निवासी इंडियन डेयरी से गुणवत्ता की जांच के लिए पनीर, दही व दूध का नमूना संग्रहित किया गया। दीनदयाल नगर स्थित उत्सव मार्ट से बिस्कुट, रस्क, अजवाइन व मखाना का नमूना संकलित किया गया। गर्ग स्वीट्स कार्नर से सोनपपड़ी व बूंदी के लड्डू का, चांद खेड़ी निवासी परमेंद्र सिंह द्वारा टैंकर से दूध ले जाते समय दूध के चार नमूने संकलित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें