फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीनोम सिक्वेेंसिंग जांच के लिए लखनऊ भेजा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

छह माह बाद जिले में कोरोना के दस्तक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए बुधवार संक्रमित व्यापारी का सैंपल लखनऊ भेजा गया है। वहीं संक्रमित के संपर्क में रहे पांच लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस पर रखा है।

रामगंगा विहार के टीडीआई सिटी निवासी 27 वर्षीय व्यापारी शादी के बाद पत्नी के साथ केरल घूमने गए थे। वापस लौटे तो उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्होंने एक निजी अस्पताल में 24 दिसंबर को जांच कराई। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापारी को होम आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापारी के परिवार के तीन सदस्यों और संपर्क में रहे दो लोगों को सैंपल लिया गया। वहीं व्यापारी का नमूना लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने सैंपल लखनऊ भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें