फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: अस्पताल बंद कर चले गए डॉक्टर, रात भर बाहर पड़ा रहा महिला का शव

Tue, 31 Mar 2020 11:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बहजोई स्थित एक नजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद अचानक डॉक्टर व स्टाफ अस्पताल छोड़ कर चले गए। महिला का शव रात भर अस्पताल के बाहर पड़ा रहा। 

विज्ञापन


संभल की 26 वर्षीय महिला कविता को परिजनों ने गुन्नौर थाना क्षेत्र के गोठना गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। रात 11 बजे महिला को प्रसव हुआ और उसने एक बेटी को जन्म दिया। 

थोड़ी देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसपर अस्पताल के स्टाफ की मदद से महिला को संभल भेजा गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। रात तक महिला के परिवार वाले भी संभल पहुंच गए, लेकिन तबतक डॉक्टर अस्पताल बंद कर के चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पूरी रात महिला का शव अस्पताल के बाहर ही पड़ा रहा। आसपास भीड़ जमा हो गई लेकिन परिजनों को किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें