फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: नौ फ्लोर मिलों में शुरू हो गया आटा उत्पादन का कार्य

Tue, 31 Mar 2020 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
अनाज - फोटो : self
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले की नौ फ्लोर मिलों को 600 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया। डीएसओ ने दावा किया कि इन फ्लोर मिलों द्वारा तैयार आटा मंगलवार से बाजार में आना शुरू हो जाएगा। जिसके बाद जिले में आटे की कोई दिक्कत नहीं महसूस होगी।
विज्ञापन


लॉक डाउन के बाद से ही जिले में आटे की किल्लत बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने एफसीआई के माध्यम से एक हजार मीट्रिक टन गेहूं फ्लोर मिलों कोे उपलब्ध कराने की अनुमति शासन से प्राप्त कर ली थी।

डीएसओ ने बताया कि जिले में गेहूं की उपलब्धता कम होने के कारण जिले की नौ फ्लोर मिलों को यह गेहूं व्यावसायिक दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को इन मिलों को 600 मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध करा दिया। इनमें से पाकबड़ा स्थित दो आटा मिलों को 100 मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराया गया है। ये दोनों मिलें पांच-पांच किलो आटे की पैकिंग करा कर मंडी को उपलब्ध कराएंगी जहां से सब्जी के वाहनों के साथ आटा भिजवाया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि आटा मिलों से संबंधित वाहनों व मजदूरों के लिए पास आदि भी जारी करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें