यह संपत्तियां की गईं कुर्क
- आरोपी सचिन शर्मा उर्फ मोनू की बबराला के चंदौसी रोड पर स्थित आवासीय संपत्ति और शिवपुरी मोहल्ले में रेलवे फाटक पार स्थित संपत्तियों को कुर्क किया गया है। इसकी कीमत 9.18 करोड़ रुपये है।
- आरोपी गौरव शर्मा की शिवपुरी मोहल्ले में स्थित 1 करोड़ 44 लाख 2 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गई।
- आरोपी ओंकारेश्वर मिश्रा करन की वाराणसी में स्थित 1 करोड़ 26 लाख 77 हजार रुपये की अवैध संपत्ति को भी कुर्क किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा, सीओ बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, बहजोई थाना प्रभारी संत कुमार, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, आकाश कुमार, महेश कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, हरेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, संदीप रावल, गुलफाम और कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार शामिल रहे।
धोखाधड़ी कर बीमा क्लेम हड़पने के मामलों में 25 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। न्यायालय के आदेश पर तीन अभियुक्तों की जनपद संभल, बदायूं, ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर, बनारस में चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है। इसमें अन्य अभियुक्तों की अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया जा रहा है। साथ ही इन मामलों में और भी नाम जोड़े जा सकते हैं
।- अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, संभल।