संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, जबकि दूसरा युवक इसका विरोध कर रहा है।
उसने ही युवक का वीडियो बना लिया जब यह वीडियो वायरल हुआ तो रजपुरा थाना पुलिस संज्ञान लिया। सिरसा निवासी प्रताप सिंह की वीडियो के साथ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अमरोहा जिले के रहरई निवासी एक युवक के खिलाफ पर आईपीसी की धारा 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन युवक का नाम रिपोर्ट में नहीं खोला गया।
पुलिस ने वीडियो देखकर युवक की पहचान की और इसके बाद रहरई निवासी रोहित को गिरफ्तार किया गया है। यह युवक गवां की साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है जबकि सिरसा निवासी प्रताप सिंह गवां में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ डॉ. केके सरोज ने बताया कि प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर रजपुरा पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और अब विधिक कार्रवाई की जा रही है।