फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शराब माफिया की तलाश में जुटी पुलिस और एसओजी

Mon, 10 Mar 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी संचालित करने और शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीम लगी है। तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ रही।
विज्ञापन

कांठ के गांव मुजफ्फरपुर टांडा से पहले कांवड़ पथ मार्ग पर बंद पड़े मधुमक्खी पालन फॉर्म पर तीन दिन पहले पुलिस, आबकारी विभाग और एसओजी की टीम ने छापा मारकर नकली अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्टरी पकड़ी थी। मौके से नकली शराब, मशीनें, ब्रांडेट कंपनियों के स्टीकर, शराब बनाने के उपकरण, केमिकल, 40 शराब की पेटियां बरामद की थीं। मामले में मोहित कुमार और सुभाषचंद्र को तो पुलिस जेल भेज चुकी है। जबकि अर्पित कुमार निवासी हसनपुर बिल्लौच थाना नूरपुर बिजनौर, पार्टनर अनुराग चौहान व उसका पिता सुभाषचंद्र निवासी खूंटखेड़ा कांठ, मनोज कुमार चौहान निवासी दुर्गा विहार फेस-2 थाना धामपुर, हेमंत उर्फ छोटू निवासी गुहावर नूरपुर और अजय सैनी निवासी रोशननगर थाना नूरपुर जिला बिजनौर फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। जिसके बाद से पुलिस और एसओजी की टीम इन शराब माफिया को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है। लेकिन रविवार की शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें