लक्ष्मणगंज में खोदाई के दौरान बावड़ी में कुएं के हिस्से से निकल रही गैस जहरीली नहीं है। यह जानकारी सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के पहुंचने पर सामने आई। टीम ने बावड़ी में पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम के अनुसार प्रथमदृष्टया कुएं से निकल रही गैस जहरीली नहीं है। मशीन लगा कर हवा की गुणवत्ता की जांच की है।
सोमवार की सुबह आठ बजे पालिका के कर्मचारी मजदूर फावड़ा आदि लेकर बावड़ी पहुंचे और गलियारों में इकट्ठा मलबा परात से उठा कर बाहर फेंकते रहे। दोपहर 12 बजे तक पर्यावरण मुरादाबाद की टीम पहुंची तो मलबा हटाने का कार्य बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं वायु की गुणवत्ता की जांच को मशीन लगाने के दौरान आसपास भी किसी को नहीं आने दिया गया।
प्रथमदृष्टया गैस बावड़ी से निकलने वाली जहरीली नहीं है। मशीन लगा कर चार घंट वायु की गुणवत्ता की भी जांच की गई है। मंगलवार की सुबह मशीन को लैब में जमा कर दिया जाएगा। बुधवार सुबह तक रिपोर्ट आने के बाद प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। - महेंद्र सिंह, सहायक अभियंता पर्यावरण मुरादाबाद