उसी दौरान जहरीली गैस के कारण वह चैंबर में बेहोश हो गया। उसे बेहोश देखकर फोरमैन विजय उसे बचाने के लिए नीचे उतरा। विजय भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। नजदीक में खड़े बरेली निवासी नरेंद्र ने दोनों लोगों को बेहोश होते हुए देखा तो शोर मचाया और अन्य मजदूरों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद किसी तरह दोनों लोगों को बाहर निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि की गई।
डीएम और एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे और इसके बाद डीएम अंकित खंडेलवाल ने मिल परिसर में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मिल स्वामी से हादसे के कारण की जानकारी ली। जिन मजूदरों ने चैंबर से दोनों लोगों को निकाला था उनसे भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत, तहसीलदार चंदौसी रविंद्र विक्रम सिंह और नायब तहसीलदार सत्येंद्र चाहर भी पहुंचे।