पति रघुपति सिंह को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद गांव पहुंची प्रेमवती का हुआ स्वागत
- फोटो : संवाद
दुर्लभ सब्जियों के बीजों के संरक्षण और कृषि क्षेत्र में नवाचार के लिए मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किसान रघुपति सिंह की उपलब्धि पर उनके गांव समाथल में जश्न का माहौल रहा। दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति से मिला पद्मश्री सम्मान उनकी पत्नी प्रेमवती ने ग्रहण किया।
बृहस्पतिवार को सम्मान लेकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और रघुपति सिंह के कृषि क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद किया। ग्रामीणों ने कहा कि रघुपति सिंह ने खेती को केवल जीविका का साधन नहीं माना बल्कि इसे नवाचार और संरक्षण का माध्यम बनाया।
उन्होंने अपने जीवनकाल में 55 से अधिक दुर्लभ सब्जियों के बीजों का संरक्षण किया और पारंपरिक प्रजातियों को बचाने के लिए लगातार प्रयोग किए। उनके प्रयासों ने उन्हें देशभर में एक अलग पहचान दिलाई।