डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद, समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि शासन-प्रशासन को मस्जिद और ईदगाहों पर नमाज अदा करने की इजाजत देनी चाहिए। जब मुसलमान एक साथ नमाज अदा करेंगे तो इस मुल्क से कोरोना का खात्मा हो जाएगा।
सामूहिक नमाज पर पाबंदी लगाना गलत है। इसलिए ही अल्लाह नाराज है और देश मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने से कोरोना का खात्मा अल्लाह करेगा।
मस्जिद और इदगाहों पर ईद उल अजहा की नमाज अदा करने की मांग उठाई है। साथ ही पशु खरीद के लिए बाजार लगाने और खरीदने की इजाजत देने के लिए कहा है। जिससे मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी कर सकें। पांच लोगों को नमाज की इजाजत देने से नमाज नहीं होगी।