मुरादाबाद। आचार चुनाव संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान शुक्रवार को एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश की अदालत में उपस्थित हुए। अदालत में सुनवाई चली। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए बीस नवंबर की तारीख तय की है।
मार्च 2017 के विधान सभा चुनाव में जीतने के बाद ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान ने जुलूस निकाल कर आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन किया था। इस मामले में एसआई की ओर से ठाकुरद्वारा में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई थी। विधायक नवाब जान कोर्ट में उपस्थित हुए उन्होंने उपस्थिति नामा दिया। जबकि अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर अदालत में मौजूद रहे। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 नवंबर तय की है।