फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी की महिला समर्थकों का सड़क पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सपा समर्थित प्रत्याशी पवन कुमारी की महिला समर्थकों ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए सड़क पर हंगामा किया। अधिकारियों और पुलिस ने जैसे तैसे महिलाओं को शांत कर उनके घर भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को छजलैट ब्लाक प्रमुख के लिए ब्लाक सभागार में बीडीसी सदस्यों द्वारा मतदान किया गया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चौधरी राजपाल सिंह और सपा की पवन कुमारी आमने-सामने थीं। मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया गया। इसे लेकर सपा समर्थित प्रत्याशी पवन कुमारी की महिला समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर सड़क पर जमकर हंगामा किया। इधर से गुजर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान को देखकर महिलाएं गंभीर आरोप लगाने लगीं। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक महेशचंद्र गौतम ने पुलिस को साथ लेकर हंगामा कर रहीं महिला समर्थकों को जैसे तैसे समझाबुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें