फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में भी पकड़े जा चुके हैं साल्वर गिरोह के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीईटी-2021 की भर्ती प्रवेश परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रविवार यहां भी परीक्षा रद्द हो गई। पुलिस अन्य जिलों में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के साथ पूर्व में यहां पकड़े गए साल्वरों के कनेक्शन तलाशने में भी जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को प्रथम पाली की टीईटी-2021 की परीक्षा के दौरान साल्वर गिरोहों के सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ ने प्रयागराज सहित कई स्थानों पर छापामार कर बिहार समेत कई स्थानों के साल्वर गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का काम किया है। हालांकि रविवार को मुरादाबाद में साल्वर गिरोह का कोई सदस्य नहीं पकड़ा गया, लेकिन इससे पहले यहां जनवरी 2021 में हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बिहार के दो साल्वर पकड़े जा चुके हैं, जो कि दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठ कर परीक्षा दे रहे थे। यह सदस्य भी बिहार के थे। प्रयागराज जिले में रविवार पकड़े गए आठ साल्वर गिरोह में से भी अधिकांश साल्वर बिहार के हैं। लिहाजा पुलिस पूर्व में यहां गिरफ्तार कर जेल भेजे गए साल्वरों की कुंडली से प्रयागराज में बिहार के पकड़े गए साल्वरों के साथ मिलान कर रही है।
प्रयागराज में पकड़े गए साल्वर गिरोह के लिंक फिलहाल यहां नहीं मिले हैं। प्रयागराज अथवा अन्य कहीं से भी इस आशय की कोई सूचना नहीं आई है। इसके बाद भी यहां पूरी चौकसी के साथ रविवार को प्रयागराज में पकड़े गए साल्वरों अथवा इससे पूर्व में मुरादाबाद में पकड़े गए साल्वरों की कुंडली तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें