फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्म के सेल्समैन-महिला कर्मचारी ने 25 लाख का लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इलेक्ट्रिकल्स के थोक कारोबारी ने फर्म के सेल्समैन और महिला कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर फर्म को 25 लाख रुपये का चूना लगाया है।
विज्ञापन

मानसरोवर कॉलोनी दिल्ली रोड निवासी पुनीत सेठी इलेक्ट्रिकल्स सामानों के थोक कारोबारी हैं। उनकी बुधबाजार में दुकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी फर्म में लाइनपार राम तलैया निवासी यशराज सिंह सेल्समैन और कानून गोयान चूने की भट्टी लालबाग निवासी तरन्नुम निशा अंसारी कंप्यूटर आपरेटर का काम करतीं हैं। आरोप है कि दोनों ने मिलकर फर्म से जुड़े विभिन्न व्यापारियों को भेजे गए माल के चालान को कम कर दिया। इस प्रकार करीब 15 लाख 50 हजार रुपये ज्ञात चालान और लगभग दस लाख रुपये के अज्ञात चालान की धोखाधड़ी की है। फर्म को 25 लाख का नुकसान होने पर छानबीन शुरू हुई तो दोनों कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आए। इस मामले में फर्म के मालिक ने कर्मचारी यशराज और तरन्नुम अंसारी के घर जाकर बातचीत की। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पहले धन वापस करने का वादा किया। दोनों ने शर्त रखी कि पुलिस में केस दर्ज मत कराना। पैसा वापस नहीं करने पर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें