फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...साईं तेरे दरबार में आकर बिगड़ी हुई तकदीर बनती है

Sat, 24 Sep 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
दीनदयाल नगर नेहरु युवा केंद्र से शुक्रवार को साईं आरती मंडल की निकाली गई साईं पालकी यात्रा में झूमते-गाते श्रद्धालु और यात्रा में शामिल आकर्षक झाकियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमाने में कहां टूटी हुई तस्वीर बनती है, तेरे दरबार में बिगड़ी हुई तकदीर बनती है। तारीफ तेरी निकली है दिल से, आई है लव पर बनके कबाली शिरडी वाले साईंबाबा भजन के साथ नेहरू युवा केंद्र दीनदयाल नगर से साईं बाबा की पालकी निकली तो बाहर सड़क पर दोनों ओर पंक्तियों में खड़े साईं भक्तों ने उसे स्पर्श कर माथे से लगा लिया।
विज्ञापन


पालकी यात्रा में बैंडबाजों के साथ विभिन्न मनमोहक झांकियां भी शामिल थी। श्री साईं आरती मंडल दीनदयाल नगर के तत्वावधान में 11वें वार्षिक उत्सव पर पालकी यात्रा का आयोजन किया। पालकी यात्रा पूजन के पश्चात दीनदयाल नगर स्थित नेहरू युवा केंद्र से धूमधाम से निकली।

पालकी दीनदयाल नगर, कांठ रोड, रामगंगा विहार होते हुए युवा केंद्र में आकर समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में साईं भक्त उपस्थित रहे। यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पालकी यात्रा में सबसे आगे गणपति भगवान की झांकी, महिषासुर मर्दिनी, कोढ़ियों का इलाज करते साईं बाबा, राधा कृष्ण की रासलीला, शिवजी का अखाड़ा आदि झांकियां शामिल थी। मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, संजय सुनेजा, राकेश चंद्र गुप्ता, मुकेश गुप्ता, समीर अरोड़ा, नीतू गुप्ता, नूपुर गुप्ता, आरती अरोड़ा, नीरज सेठ, सूरज अरोड़ा, संचित रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें