फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड के विरोध में सफाई ठप कर हाइवे किया जाम, बाजार बंद

विज्ञापन
मुरादाबाद में हाथरस घटना के विरोध में पीलीकोठी चौराहा धरने पर बैठे लोग। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। हाथरस में हुई घटना के विरोध में नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था ठप कर सड़कों पर उतर आए। उन्होंने रामपुर रोड पर हनुमान मूर्ति चौक पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक कई हाईवे बंद रहा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय के पार्क में जनसभा की, इसमें प्रदेश सरकार और हाथरस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खूब आरोप जड़े। बाद में पूरे शहर में जुलूस निकालते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। इस दौरान रास्ते में दुकानें बंद कराने को दुकानदारों से झड़प भी हुई।
विज्ञापन

दलित न्याय संघर्ष मोर्चा के नेता और उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मी गुरुवार की सुबह सात बजे ही रामपुर रोड स्थित गुलाबाड़ी में नगर निगम के डिपो पहुंच गए। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कराके और सफाई के लिए जाने वाले कर्मचारियों को नगर निगम के वाहनों को रोक दिया। इसके बाद सैकड़ों सफाई कर्मी रामपुर रोड पर हनुमान मूर्ति के पास पहुंच गए और चौक पर जाम लगा दिया। इससे दिल्ली-लखनऊ-रामपुर, संभल चंदौसी, काशीपुर-रामनगर को जाने वाला यातायात ठप हो गया। जाम की सूचना पर भारी फोर्स पहुंचा। करीब एक घंटे के जाम के बाद सफाई कर्मी जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान सफाई कमी, वाल्मीकि समाज, दलित समाज आदि कई संगठनों के भारी संख्या में लोग जुट गए। जुलूस जिधर से गुजरा बाजार बंद होते चले गए । नगर निगम पहुंचे सफाई कर्मियों को एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने समझाने की कोशिश की। उनसे ज्ञापन देने का अनुरोध किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने निगम कार्यालय परिसर स्थित पार्क में जनसभा शुरू कर दी। इसके बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैनर और हाथों में बीटिया को न्याय दिलाने के बैनर तख्तियां लेकर शहर में जुलूस निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान रास्ते में खुली दुकानें बंद कराने को लेकर कुछ प्रदर्शनकारियों की दुकानदारों से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें