यह मैच आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए ब्लैक की टीम पूरे 40 ओवर भी नहीं खेल सकी। 35.3 ओवर में 142 रन बनाकर सभी बल्लेबाज आउट हो गए। टीम के लिए हसन रजा ने 57 व कृष्णा ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएसए व्हाइट के लिए समर्थ ने तीन, आर्यन व यश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए व्हाइट की टीम ने 37.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। टीम के लिए साध्य ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। दूसरे छोर से अंश यादव ने 34 रन बनाए। डीएसए ब्लैक की ओर से अरीब ने दो, अलेक्स राज और वंश ने एक-एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका में निश्चल चहल व हर्ष सागर रहे। स्कोरिंग जोगेंद्र ने की। इस मौके पर पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी, मोहम्मद हसीन आदि मौजूद रहे।