फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इंतजाम नाकाफी, ट्रेनों की बोगियों में भीड़ बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने भीड़ के दृष्टिगत हरिद्वार, देहरादून से हावड़ा और मुंबई के लिए चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुपात में ये इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब भी अवध-असम, श्रमजीवी समेत तमाम ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में अनारक्षित यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है लेकिन इसका कोई व्यापक असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा के दौरान यह भीड़ और बढ़ेगी। इसके लिए रेलवे को पहले से व्यवस्था करनी चाहिए। पिछले माह मुरादाबाद दौरे पर जीएम आशुतोष गंगल ने कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ के दृष्टिगत अतिरिक्त ट्रेनों का प्रबंध करने की बात कही थी। भीड़ के बावजूद फिलहाल स्पेशल ट्रेन संचालन के कोई आदेश मंडल रेलवे प्रशासन को अब तक नहीं मिले हैं। स्थिति यह है कि मुरादाबाद से हरिद्वार, ऋषिकेश, बनारस, प्रयागराज समेत कई शहरों तक जाने के लिए ट्रेनों में अगले 20 दिन तक सीट नहीं है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड और जोनल रेलवे के आदेश मिलने पर स्पेशल ट्रेन संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें