फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेतों पर नहीं गए ग्रामीण, बच्चों को भी नहीं भेजा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लालापुर पीपलसाना के लोग दहशत में हैं। मंगलवार को लोग खेतों पर नहीं गए और उन्होंने अपने बच्चे भी स्कूल नहीं भेजा । रात में लोग डंडे लेकर अपने घरों की छतों पर बैठकर पहरेदारी कर रहे हैं। जबकि बच्चे और महिलाएं कमरों के अंदर कैद होकर सो रही हैं।
विज्ञापन

लालापुर पीपलसाना रामगंगा नदी से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर है। तेंदुए के हमले से महिला की मौत होने के बाद से गांव के लोग दहशत में हैं। गांव चारों तरफ से जंगल से घिरा होने के कारण हर तरफ से तेंदुए आने का खतरा बना रहता है। गांव निवासी बृजेश कुमार का कहना है कि मंगलवार को लोग अपने खेतों पर नहीं गए। गांव में इतनी दहशत है कि बच्चों भी स्कूल भी नहीं भेजा। हरपाल सिंह का कहना है कि रात में लोग टोलियां बनाकर पहरेदारी कर रहे हैं। बच्चे और महिलाएं तो घरों के अंदर सो रहे हैं लेकिन युवा डंडे और लाठी और हथियार लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। इरफान अहमद, महिपाल सिंह, तेजपाल सिंह, राजाराम सिंह, अमर सिंह, करण सिंह, जसवंत सिंह, जबर सिंह, लालतू सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओमराज सिंह और नरेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुआ पकड़ा जाए। इसके बाद ही लोग खेतों पर जा पाएंगे।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर डाला डेरा, बिजनौर से भी टीम बुलाई
सुरजन नगर। लालापुर पीपलसाना में महिला की मौत हो जाने पर वन विभाग जागा और घटनास्थल पर डेरा डाल दिया। वन विभाग ने तीन स्थानों पर पिंजरा लगाकर थर्मल ड्रोन कैमरे से तेंदुए की तलाश शुरू की। मंगलवार को घटनास्थल पर डीएफओ डॉ. विनय कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार गंगवार, क्षेत्रीय वन अधिकारी बिलारी विजुर कंसल, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी एमपी सिंह, सहित वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी में जुटी रहीं। दोपहर बाद बिजनौर से पहुंची वन विभाग की टीम के सदस्य अनीस अहमद ने थर्मल ड्रोन कैमरा उड़ाकर भी तेंदुए को सर्च करने का प्रयास किया लेकिन ईख लंबी-लंबी होने के कारण सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि थर्मल ड्रोन कैमरा कम रोशनी और रात के समय अच्छा कार्य करता है लिहाजा रात को भी उड़ाकर सर्च किया जाएगा। इस वन विभाग की टीम ने जंगल के मुख्य मार्ग के पास जाल भी लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें