फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से रामपुर को हराया

विज्ञापन
जोया द आर्यंस में क्रिकेट मैच के बाद विजेता टीम। स्रोत कोच
विज्ञापन
जोया। द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी में दिवंगत जसवंत सिंह अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और रामपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच में मैच खेला गया। इसे रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

रामपुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इसमें रामपुर की टीम 36 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें रामपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से लकी ठाकुर ने 48 और आशीष श्रीवास्तव ने 26 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी की तरफ से अब्दुल वहाब, मोहम्मद सुभान, साकिब पाशा ने दो-दो विकेट लिए।
रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में ओवर में 134 रन बनाकर मैच को जीत लिया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के हर्ष सिंह ने 59 और मोहम्मद आजम ने 28 और हर्ष गौतम ने 26 रनों का योगदान दिया। रामपुर क्रिकेट एकेडमी की तरफ से लकी ठाकुर ने दो विकेट लिए। मैच ऑफ द मैच अमरोहा के कन्वीनर अमन लीड के द्वारा हर्ष सिंह को दिया गया।
विज्ञापन

मैच में पंकज चौधरी द्वारा मैच फाइटर का पुरस्कार लकी ठाकुर को दिया गया। अंपायर शाने आलम और सौरभ रहे जबकि स्कोरर विवेक चौहान और ईशा कश्यप रहीं। इस दौरान अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट, कोच चमन सिंह, पंकज चौधरी, कोच उमेर पाशा, चेयरमेन अनिल, प्रधानाचार्य आदर्श आदि मौजूद रहे। आज यानि शनिवार को अगला मैच नेक्स्ट जेनरेशन मुरादाबाद क्रिकेट एकेडमी और रामपुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें