मुरादाबाद। आलोक मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को 74 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज हर्षित कुमार ने 11 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में टॉस जीतकर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसमें नमन गुप्ता ने शानदार 66 रनों की पारी खेली। साईं टीम की ओर से विवेक ने तीन विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साईं क्रिकेट एकेडमी की टीम 133 रनों पर ऑल आउट हो गई। विकेट कीपर बल्लेबाज विवेक और अनूप ने 26-26 रनों का योगदान दिया। इस तरह रुक्मणी टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान आदित्य रस्तोगी, अजीत सिंह, बदरुद्दीन सिद्दीकी, विपुल, सचिन, नरेंद्र, आलोक आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग सतेंद्र सिंह और निश्चल चाहल ने की। ऑफलाइन स्कोरिंग गुणित ने और ऑनलाइन स्कोरिंग, अर्पित गुप्ता ने की।