देखते ही देखते जमकर धक्कामुक्की हुई, एक दूसरे को गाली -गलौज और खींचतान की गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जमकर हंगामा हुआ। जनसभा में मौजूद लोगों ने हंगामे का वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हैरत की बात यह है कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली मंच पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मारपीट पर उतारू लोगों को समझने का प्रयास नहीं किया। जनसभा के दौरान करीब आधे घंटे तक हंगामा की स्थिति बनी रही। हालांकि जनसभा में मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद विवाद शांत हुआ।
स्थिति यह है कि गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली के अधिकांश कार्यक्रमों में हंगामा हो जाता है। इससे पहले समाजवादी पार्टी कार्यालय पर परिचय सम्मेलन में कार्यकर्ता भिड़ गए थे और जमकर हंगामा हुआ था। जबकि अलविदा जुमे के दिन दानिश अली नौगांवा सादात गए थे, यहां भी समाजवादी पार्टी और अन्य मुस्लिम समाज के लोगों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर जमकर हंगामा किया था।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि अनुमति लेकर आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मारपीट होने की जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर देता है तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।