फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर गरीब रथ और कुंभ एक्सप्रेस में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीषण गर्मी में गरीब रथ और कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री पानी को तरस गए। कई स्टेशन गुजरने के बाद ट्रेनों में पानी नहीं भरा गया तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पानी भरा गया। इसके बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार रात हावड़ा से हरिद्वार जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच और जनरल कोच में पानी खत्म हो गया था। यात्रियों ने इसकी शिकायत टीटीई स्टाफ से की, लेकिन पानी नहीं भरा गया। कई स्टेशन गुजर जाने के बाद भी कहीं पानी नहीं भरा गया तो यात्री भड़क गए। उन्होंने ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया। पहले बरेली इसके बाद मुरादाबाद में ट्रेन में पानी भरा गया। इसके बाद ही यात्री शांत हो पाया। इसके अलावा आनंद विहार से वाराणसी जा रही ट्रेन में भी पानी की दिक्कत उत्पन्न हो गई। यात्रियों के हंगामा करने पर मुरादाबाद में ट्रेन में पानी भरा गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें