मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में मंगलवार से शुरू हुई जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता (जूनियर बालक) में आरएसडी और एमपीएस एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले मैच में आरएसडी एकेडमी ने सोनकपुर लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में 13 रन से हराया। जबकि दूसरे मैच में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी ने महाराजा अग्रसेन एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में 167 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले मैच में आदित्य गुप्ता और दूसरे मैच में बिलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच नेक्सट जेनरेशन एकेडमी व स्टेडियम जूनियर के बीच और दूसरा मैच एसबीएस स्कूल व पारकर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव अजय पाठक और क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे।
स्कोर कार्ड मैच-1
आरएसडी एकेडमीः 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
देवेश भाटिया बो. अंशुल सैनी - 3 - 8 - 0/0
रोहन गौतम बो. आर्यन - 4 - 10 - 0/0
आदित्य पांडेय कै. कृष्णा बो. अंशुल - 8 - 6 - 1/0
जतिन पाल कै. और बो. सनिबेल - 15 - 11 - 3/0
अनस रजा कै. मोनिस बो. दुष्यंत - 3 - 14 - 0/0
आदित्य गुप्ता कै. अंशुल बो. विशाल - 7 - 15 - 0/0
कुश बो. दुष्यंत - 0 - 4 - 0/0
गार्वित कौशिक रन आउट कृष्णा - 1 - 3 - 0/0
मो. असद कै. कृष्णा बो. विशाल - 7- 15 - 0/0
मो. फैज (क) कै. और बो. विशाल - 0 - 1 - 0/0
राघव नाबाद - 9 - 10 - 2/0
अतिरिक्तः 27, गेंदबाजीः आर्यन (4-1-12-1), अंशुल सैनी (4-0-27-2), मोनिस (1-0-16-0), दुष्यंत कुमार (4-0-14-2), सनिबेल अल्वी (3-0-23-1), विशाल कुमार (2.4-1-15-3), अकांक्षू (1-0-13-0)
सोनकपुर लीजेंड्सः 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 113 रन
विशाल कुमार स्टं आदित्य बो. राघव - 26 - 32 - 3/0
प्रियांशु स्टं आदित्य बो. राघव - 17 - 24 - 1/0
कृष्णा देव पग. राघव - 1 - 4 - 0/0
अकांक्षू कै. अनस बो. फैज - 21 - 25 - 1/0
सनिबेल अल्वी स्टं आदित्य बो. फैज - 5 - 4 - 1/0
अंकित गुप्ता बो. आदित्य - 3 - 9 - 0/0
शारिक रन आउट राघव/आदित्य - 3 - 2 - 0/0
आर्यन कै. असद बो. जतिन - 2 - 3 - 0/0
अंशुल सैनी (क) नाबाद - 13 - 12 - 1/0
अतिरिक्तः 14, गेंदबाजीः गार्वित कौशिक (3-0-18-0), मो. असद (3-1-10-0), रोहन गौतम (3-0-19-0), राघव (4-0-16-3), मो. फैज (4-0-25-2), आदित्य पांडेय (2-0-15-1), जतिन पाल (1-0-6-1)
स्कोर कार्ड मैच-2
एमपीएस क्रिकेट एकेडमीः 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 233 रन
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
बिलाल खान कै. तुषार बो. अबूबक्र - 81 - 37 - 10/4
मो. जैद कै. ताहा बो. तुषार - 37 - 13 - 9/0
विनीत ठाकुर कै. अबूबक्र बो. ताहा - 19 - 20 - 2/0
वंश नाबाद - 45 - 19 - 6/2
शानू नाबाद - 10 - 7 - 0/1
अतिरिक्तः 41, गेंदबाजीः नोमान अली (3-0-43-0), इब्राहीम (2-0-45-0), ताहा जुनैद (3-0-35-1), तुषार सिंह (3-0-58-1), मो. अबूबक्र (3-0-27-1), युग सैनी (1-0-22-0)
महाराजा क्रिकेट एकेडमीः 12.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 66 रन
ताहा जुनैद कै. अनस बो. विशाल - 34 - 35 - 4/0
यश बो. अनस - 1 - 6 - 0/0
अल्तमश अली बो. सैयद फाज - 6 - 5 - 1/0
मो. अबूबक्र कै. और बो. सैयद फाज - 2 - 6 - 0/0
तुषार सिंह (क) बो. जैद - 1 - 5 - 0/0
शोएब बो. विशाल - 0 - 3 - 0/0
प्रियांशू कै. और बो. विश्वदीप - 1 - 4 - 0/0
इब्राहीम बो. कोहिनूर - 0 - 4 - 0/0
मोहम्मद बो. जैद - 0 - 1 - 0/0
नोमान अली कै. बिलाल बो. जैद - 0 - 4 - 0/0
युग सैनी नाबाद - 0 - 0 - 0/0
अतिरिक्तः 21, गेंदबाजीः कोहिनूर (3.1-0-11-1), अनस मंसूरी (2-0-22-1), विशाल त्यागी (3-0-13-2), सैयद फाज अली (2-0-14-2), विश्वदीप (1-1-0-1), मो. जैद (1-1-0-3)