मुरादाबाद। जिले के 18 संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने के लिए शासन से 3.21 करोड़ रुपये स्वीकृति मिल गई है। इसमें एक डीआईजी कार्लालय के नजदीक चक्कर मार्ग भी शामिल है।
पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने संपर्क मार्गों की सूची जारी कर दी है। इसमें शहर के चक्कर मार्ग के लिए 14.70 लाख, महलकपुर से बेतोवाली मिलक मार्ग के लिए 7.99 लाख, लोधीपुर से सलेमपुर बांगर मार्ग के लिए 24.60 लाख रुपये स्वीकृत मिली है। अफजलपुर दलपतपुर अलीगंज मार्ग के लिए 32.67 लाख, शेरपुर एतमादपुर मार्ग से असगरीपुर संपर्क मार्ग के लिए 10.94, शाहपुर अब्दुलवारी नहर पटरी मार्ग से खंडसाल संपर्क मार्ग के लिए 6.76 लाख, काजीपुरा खालसा से भरतपुर की मढै़या मार्ग के लिए 20.51 लाख रुपये स्वीकृत है।
इसके अलावा चकहमीदपुर संपर्क मार्ग पर 10.94 लाख, फौल्दा पट्टी मार्ग से एदलपुर जोगिया सिहाली मार्ग पर 23.92 लाख, टांडा दढ़ियाल मार्ग से पीपलीलाल संपर्क मार्ग पर 13.66 लाख, एमटीडी मार्ग से अतरौली मार्ग पर 7.66 लाख, पिलकपुर से गुलड़िया मार्ग पर 17.90 लाख, मिलक अमावती से मिर्जापुर मार्ग पर 15.30 लाख, एनएसटी मार्ग से नारायनपुर संपर्क मार्ग पर 24.60 लाख रुपये खर्च होंगे। ऐसे ही सुल्तानपुर दोस्त बंकावाला मार्ग 29.87 लाख, टिहरी- सिमालखेड़ा मार्ग 38.27 लाख, मुरादाबाद बाईपास भाग-1 से उचैती संपर्क मार्ग के लिए 2.18 लाख, डिंगरपुर-मुलावान मार्ग 13.66 लाख और ठाकुरद्वारा डिलारी मार्ग से अल्लीपुर संपर्क मार्ग 6.01 लाख रुपये मरम्मत होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि नियमानुसार टेंडर जारी कर 18 संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी।