फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में किसान के घर 20 हजार चोरी

Wed, 04 Nov 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ईंधनपुर नगला गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक किसान के घर से करीब 20 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। चोरों ने घर की दो दीवारों में कूमल लगाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने परिवार को बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन


किसान मोहम्मद नबी के घर में देर रात अज्ञात चोर घुसे। उन्होंने कुट्टी काटने की मोटर, मशीनरी के औजार और जनरेटर का एंटीनेटर चुरा लिया। चोरी के दौरान आहट होने पर परिवार के सदस्य जाग गए। उन्होंने शोर मचाते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, चोरों ने पहले ही दरवाजे का हैंडल बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद चोर सामान लेकर जंगल की ओर भाग गए। मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। चोरों ने घर में घुसने के लिए दो दीवारों में कूमल लगाया था। परिवार के जागने पर उन्होंने दरवाजे का हैंडल बाहर से बंद कर दिया। इससे परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल पाए। चोरों ने इस तरह परिवार को घर में ही कैद कर दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कार्यवाहक एसओ जुगेंद्र सिंह तेवतिया का कहना है कि चोर घर में घुसे थे लेकिन जाग होने पर भाग गए। थाने पर किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें