फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डिलारी में गैस एजेंसी से लाखों की नकदी, सिलिंडर चोरी

Wed, 04 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी। शनिवार रात को एक मिनी गैस एजेंसी और सौर पैनल की दुकान से बड़ी चोरी हुई। चोर 80 हजार रुपये नकद, 20 गैस सिलिंडर और 80 सौर पैनल ले गए। पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीपली उमर पर के निवासी मौज्जम ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह गैस सिलिंडरों की डिलीवरी और बिक्री का काम करते हैं। शनिवार शाम को दुकान बंद कर वह परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे दुकान पर पहुंचने पर शटर के ताले टूटे और शटर उखड़े मिले। दुकान के अंदर से ग्राहकों के 20 खाली भारत गैस सिलिंडर, इन्वर्टर, एक एचपी लैपटॉप और 80 सौर पैनल चोरी हुए। इसके अलावा, 80 हजार रुपये नकद और लगभग 50 हजार रुपये का अन्य सामान भी गायब था। गैस ढुलाई में इस्तेमाल होने वाला छोटा हाथी वाहन भी चोरी हो गया। यह वाहन बाद में ईंट भट्ठे के पास खाली खड़ा मिला, जिसकी बैटरी गायब थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में भय व्याप्त है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें