फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : नूर महल में तैयार किये गये शाही नरगिसी कोफ्ते और शाही पसंदे, खुले कई राज

Fri, 29 May 2020 11:43 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
Rampur - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पुत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने शाही दस्तरख्वान के तमाम राज खोले। नूर महल में रामपुर के कुक शाही व्यंजन बनाते सोशल मीडिया पर लाइव देखे गये। बता दें कि रामपुर में 174 सालों से ज्यादा नवाबों की हुकूमत रही है। इस रियासत के नवाबों की तमाम खासियतें रही हैं, जिनमें मेहमाननवाजी भी शामिल है। अंग्रेज हुक्मरां रहे हों, राजा-महाराजा या फिर देश के कई मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री, सबने नवाब खानदान के दस्तरख्वान पर रामपुरी खान-पकवान का लुत्फ उठाया है। अभी भी देश और दुनिया में रामपुर के पकवान मशहूर हैं। 
विज्ञापन







 

Rampur - फोटो : Amar Ujala
खुले कई राज

नवेद मियां आज इसी शाही रसोई के राज सामने लेकर आए। लॉकडाउन के बीच आज सोशल मीडिया पर नवाब काजिम अली खां ने लाइव दस्तरख्वान सजाया। मशहूर स्थानीय शेफ महफूज क़ुरैशी, नन्हे अली और वसीम क़ुरैशी ने शाही व्यंजन बनाये। लाइव में शेफ महफूज क़ुरैशी ने बताया कि नवाबीन जो भी खाना बनवाते थे उनमें मसाले उनके अपने होते थे। शेफ ने व्यंजन बनाने की विधि और सामग्री के बारे में भी विस्तार से बताया। 
विज्ञापन

Rampur - फोटो : Amar Ujala
खानों के हिसाब से बजता था म्यूजिक 

नवेद मियां ने कहा कि शाही दस्तरख्वान पर खानों के हिसाब से म्यूजिक बजता था। नरगिसी कोफ्तों के साथ राग भैरवी और मुसल्लम के साथ राग भोपाली सुना जाता था। नवाब रजा अली खां और नवाब हामिद अली खां खुद भी खानों के शौकीन थे। इसीलिए रामपुर में बहुत अच्छे खानसामे थे। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि इस लाइव का संचालन रॉयल फेबल्स की संस्थापक अंशु खन्ना ने किया। लाइव को दुनियाभर में देखा गया।

बनाए गए यह पकवान 

शाही नरगिसी कोफता, शाही पसंदे, मटन का हलवा, गोश्त की गुलाब जामुन, रामपुरी सीख कबाब, मुर्ग मुसल्लम और आम की सिंवइयां आदि पकवान बनवाए गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें