मुरादाबाद। महाशिवरात्रि को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक रोडवेज बस और भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। केवल कांवड़ियों के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान रोडवेज की बसें भी बदले मार्ग से चलेंगी।
पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर हिन्दू समुदाय द्वारा हरिद्वार, नरौरा, ऋषिकेश और गढ़ मुक्तेश्वर समेत विभिन्न स्थानों से पवित्र नदियों का जल कांवड़ के माध्यम से लेकर विभिन्न मार्गों से पैदल चल कर शिव मंदिरों मे लाकर जलाभिषेक किया जाता है। कांवड़ियों के अत्याधिक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए भारी वाहन जैसे ट्रक , डीसीएम, कैंटर, मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर ट्राली 20 फरवरी 2020 को सुबह 08 बजे 21 फरवरी 2020 दोपहर दो बजे तक बदले मार्ग से चलाए जाएंगे। आवश्यकतानुसार किया जायेगा यदि आवश्यकता हुई तो इससे पहले एवं बाद मे भी लागू किया जा सकता है।
बरेली से धामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात’
बरेली, धामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बसें बरेली से आंवला ;जनपद बरेली से शाहबाद मार्ग से बिलारी, चन्दौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जाएंगे एवं इसी मार्ग से वापस आएंगे
मुरादाबाद से रामपुर की ओर जाने वाला यातायात
मुरादाबाद से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रोडवेज बसें अस्थाई बस अड्डा पंडित नंगला मुरादाबाद, कुन्दरकी, बिलारी, शाहबाद से रामपुर जाएंगें एवं इसी मार्ग से वापस आएंगें
मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाला यातायात
मुरादाबाद से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसों को अस्थाई बस अड्डा पंडित नंगला मुरादाबाद कुन्दरकी, बिलारी, चन्दौसी, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुये दिल्ली जाएंगें एवं इसी मार्ग से वापस आएंगे
दिल्ली से मुरादाबाद,रामपुर बरेली की ओर आने वाला यातायात
दिल्ली से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर आने वाले भारी वाहनों को जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर नरौरा, बबराला, बहजोई, बिलारी जनपद मुरादाबाद, शाहबाद से रामपुर से बरेली को जाएंगे।
मेरठ से मुरादाबाद रामपुर बरेली की ओर जाने वाला यातायात’
मेरठ से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन गढ़ चौपला से स्याना बुलंदशहर के मार्ग से नरौरा बबराला बहजोई चन्दौसी, बिलारी, शाहबाद, रामपुर, होते हुये बरेली को जाएंगे
मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार की ओर आने जाने वाला यातायात’
मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार की ओर आने और जाने वाले भारी वाहन बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा से जसपुर (उत्तराखंड) अफजलगढ़, धामपुर होते हुए बिजनौर जाएंगे एवं इसी मार्ग से वापस आएंगे तथा भारी वाहनों को सिरसवां दोराहा तक ही आने दिया जायेगा।
अमरोहा से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की तरफ जाने वाला यातायात’
अमरोहा से मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की तरफ जाने वाले भारी वाहन बसे डींगरपुर तिराहा पाकबडा से डींगरपुर, कुन्दरकी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर बरेली को जाएंगे एवं इसी मार्ग से वापस आएंगे।
’
अमरोहा से मुरादाबाद आने वाला यातायात’
अमरोहा से मुरादाबाद आने वाले भारी वाहन बसें कैलसा से पाकबड़ा होते हुए फ्लाई ओवर के नीचे से डींगरपुर रोड डींगरपुर तिराहा होकर गांगन तिराहा से शहर के अंदर प्रवेश करेंगे।
अमरोहा से रामपुर बरेली संभल जाने वाला यातायात
अमरोहा से रामपुर बरेली संभल जाने वाले भारी वाहन बसें कैलसा रोड से पाकबडा होते हुए फलाईओवर के नीचे से डींगरपुर रोड डींगरपुर तिराहा होकर कुन्दरकी से बिलारी होते हुए जाएंगे।