मुरादाबाद (वि)। आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल में आयोजित बॉम्बे टैगोर आर्ट प्रतियोगिता 2026 में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के दस इंटर कॉलेज व दो डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को रविंद्रनाथ टैगोर की कलात्मक दृष्टि, भारतीय संस्कृति एवं विरासत, राष्ट्रीय एवं स्वदेशी कला, रविंद्र नाथ टैगोर के वैज्ञानिक विचार प्रकृति एवं मानवता, ग्रामीण भारत एवं शांति व शिक्षा से संबंधित विषय दिए गए। इस दौरान निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, सुषमा मल्होत्रा व प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।