फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोलर स्केटिंग के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोलर स्पोर्ट्स संघ की ओर से सोनकपुर स्टेडियम में पांचवीं यूपी ओपन स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता गाजियाबाद में 24 से 26 मई तक आयोजित हुई थी। मुरादाबाद लौटने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश से 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। मुरादाबाद की गार्गी सिंह ने 9 से 11 वर्ष आयु वर्ग में 500 मीटर रिक रेस में रजत पदक प्राप्त किया। ओजस्वी चौधरी ने 9 से 11 वर्ष आयु वर्ग में 800 मीटर रिक रेस में कांस्य पदक जीता। वेदांगा यादव ने 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 1000 मीटर और 500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। आकाश सैनी ने 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। 1000 मीटर रिंक रेस में रजत पदक जीता। माही रहल ने 17 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 500 मीटर, 1000 मीटर रिक रेस में रजत और कांस्य पदक जीता। इनके अलावा असीम कुमार, मनीष चौधरी ने भी पदक जीते। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, यूपी ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, रोलर स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष अशोक सिंघल, सचिव देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें