फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में लूट की बड़ी वारदात: पीएनबी की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए बदमाश, पुलिस और बैंक अफसरों में हड़कंप

Tue, 25 Nov 2025 11:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को बदमाश लूटकर ले गए। वारदात से पहले उन्होंने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया था। सुबह घटना पता चलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में एटीएम मशीन लूट ले गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में लोको सेड पुल के पास देर रात बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। वारदात का पता सुबह लगा तो हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे कर धुंधला कर दिया। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके। बैंक और पुलिस अधिकारियों में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

एटीएम में कितना कैश भरा था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इससे पहले बदमाशों ने गलशहीद इलाके में भी एक एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने लोको सेड पुल के पास स्थित एटीएम को निशाना बनाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश एटीएम को उखाड़कर वाहन में लादकर ले गए। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। मौके पर एसपी सिटी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं।

बैंक प्रबंधन से मशीन में मौजूद नकदी का पूरा ब्योरा मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें