फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की गोलियां खाकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
robbery accused arrested
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर पुलिस ने शौक पूरे करने के लिए नशे की गोलियां खाकर लूट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह न बताया कि पकडे़ गए आरोपी ऊधम सिंह नगर के थाना काशीपुर निवासी कासिम, मूंढापांडे के मुनीमपुर गांव निवासी मेराज और मातीपुर उर्फ मैनी गांव निवासी निजाम है। इनका चौथा साथी रामपुर के टांडा का रहने वाला सुलेमान अभी भागा हुआ है। भगतपुर थानाक्षेत्र में इसी साल 16 जून को रामपुर के टांडा निवासी फरजाना से दस हजार रुपये और जेवर लूट लिए गए थे। इसके अलावा तीन अगस्त को भोजपुर के ग्राम मिलक अटरिया निवासी फरमान अली से बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये कंकरखेड़ा गांव के पास लूट लिए गए थे। दोनों ही वारदात में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने छानबीन की और सर्विलांस टीम की मदद ली तो तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढे़। जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि मेराज 12वीं तो निजाम दसवीं फेल है। दोनों ने एक ही स्कूल मे पढ़ाई की थी, जिस वजह से उनकी दोस्ती थी। फिर ये दोनों रामपुर के सुलेमान के संपर्क में आए, जिसकी दोस्ती कासिम से थी। चाराें एक साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम देने लगे। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, एक मोबाइल, 1200 रुपये, सोने की चार बालियां, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किए गए हैं। पहली बार ये गिरोह प्रकाश में आया है।
मेडिकल स्टोर संचालक पर भी होगी कार्रवाई
मुरादाबाद। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी शौक पूरा करने के लिए वारदात करते हैं। ये तीनों रामपुर के टांडा क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशे की गोलियां खरीदते थे। नशा करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बताया कि लूट करते वक्त डर न लगे, इस वजह से वह पहले नशा करते थे। जो मेडिकल स्टोर संचालक उनको नशे की गोलियां बिना डॉक्टर की पर्ची के देता था, उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें