फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरओबी का काम तेज, पैदल निकलना भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रूट डायवर्जन के बाद पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का काम तेज हो गया है। मंगलवार से सेतु निगम ने पिलरों पर बड़ी क्रेनों के माध्यम से गर्डर और बीम को चढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके कारण पैदल निकलने वालों के लिए भी रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास पर सेतु निगम 1.02 अरब की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया था।
सेतु निगम ने पिलरों पर अब लोहे के गर्डर और बीम को क्रेनों के माध्यम से चढ़ाना शुरू कर दिया है। सेतु निगम के अनुरोध पर एसपी यातायात ने पैदल जाने के लिए भी रास्ता बंद कर दिया है, जिससे कोई हादसा न हो।
रोड पर सुरक्षा की दृष्टि से कई बोर्ड भी लगाए गए हैं। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि आरओबी का ठेका गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्मों केकेआर और जेएसबी को संयुक्त रूप से मिला है। पुल का कार्य निर्धारित समय से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का निर्माण होने से शहर के कारोबारियों के अलावा चंदौसी, संभल और बदायूं के वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें