पीतल नगरी डिपो के तीन कंडक्टर और एक ड्राइवर बर्खास्त
क्रासर
- लंबे से गैरहाजिर चल रहे कर्मचारियों पर विभाग ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। रोडवेज मुरादाबाद परिक्षेत्र के पीतल नगरी डिपो में तैनात तीन कंडक्टर और एक ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया है। ये सभी कर्मचारी लंबे समय से गैज हाजिर चल रहे थे। विभाग की ओर से इन कर्मचारियों को नोटिस भेजा गया, लेकिन नोटिस का इनकी ओर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद विभाग ने चारों कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी।
पीतल नगरी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि संविदा चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र होशियार सिंह, परिचालक प्रदीप कुमार गुप्ता पुत्र बालक राम गुप्ता, मुकुल शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा और सैयद अली अब्बास पुत्र जमीर हसन लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी गई थी कि गैर हाजिर कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। जिसमें एक चालक और तीन परिचालक तीन माह से अधिक समय से गायब हैं। इनकी ओर से न तो अवकाश की मांग की गई और न ही किसी ने कोई अन्य दिक्कत बताई। विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों को पंद्रह दिन में अपना पक्ष रखने को कहा गया, लेकिन चारों कर्मचारियों की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। एआरएम शिव बालक ने बताया कि एक चालक और तीन परिचालक को बर्खास्त किया गया है।
-----------------------