फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस ने कार में टक्कर मारी, हाईवे पर हंगामा

Fri, 04 Sep 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह तेवरखास गांव के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार मामूली चोटिल हो गए। कार सवारों ने पीछा करके रोडवेज बस को रुकवा लिया। इस दौरान रोडवेज बस चालक की पिटाई करने पर काफी देर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

महानगर मुरादाबाद के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर महिला अपनी निजी कार से मुरादाबाद से चंदौसी जा रही थी। कार में उसके साथ चंदौसी निवासी उसकी सगी बहन और भांजा भी बैठा हुआ था। सुबह लगभग साढ़े दस बजे जैसे ही उनकी कार हाईवे पर बिलारी चंदौसी के बीच तेवरखास गांव के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रही अमरोहा डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयरबैग खुल जाने से तीनों कार सवारों को मामूली चोटें आईं। इस दौरान कार पलटने से बच गई।

कार चला रही महिला और उसके भांजे ने साहस जुटाते हुए बाइक सवारों से लिफ्ट लेकर रोडवेज की बस का पीछा किया। जैसे ही बस बिलारी नगर की सीमा पर लोनिवि निरीक्षण भवन के सामने पहुंची तभी बस को रुकवा लिया। बस चालक को बस से नीचे खींचकर पीटना शुरू कर दिया। वह बस चालक को हाईवे पर पीटते हुए सीधे थाने ले गए। इस दौरान कुछ राहगीरों ने वीडियो भी बना ली। उधर अफरा-तफरी और हंगामे के माहौल में बस में बैठीं सभी सवारियां बस से उतरकर अपने घरों को चली गईं। थाने पहुंचने के बाद कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने की कवायद शुरू कर दी। हाईवे पर बस चालक को बस से खींचकर पीटते हुए थाने तक लाने का घटनाक्रम नागरिकों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें