मुरादाबाद। दिल्ली लखनऊ हाइवे पर सोमवार रात बारह बजे साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस आगे चल रहे लकड़ियों से भरे ट्रक में जा घुसी गई। इसके बाद पीछे चल रही एक कार बस से टकरा गई। इस हादसे में ग्यारह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक चांद मोहम्मद निवासी हमीरपुर की हालत नाजुक है।
मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब बारह साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस रुपैडिहा जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर में पुल से गुजर रही थी। बस के आगे लकड़ियों से भरा ट्रक चल रहा था। बस के चालक ने पुलिस को बताया कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण बस ट्रक में पीछे जा घुसी टकरा गई। हादसा होते ही बस के पीछे से एक ईको कार भी बस में टकरा गई। तीन वाहन टकराने से यहां चीख पुकार मच गई। उधर, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। तत्काल पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों में दीपक निवासी सीतापुर, अबरार निवासी लखीमपुर, वसीम अहमद निवासी अमेठी, उस्मान निवासी लखीमपुर, विमल कुमार निवासी लखीमपुर, गोपाल निवासी लखीमपुर, गौरव सिंह निवासी बरेली, रमेश निवासी बरेली और नूतन गुप्ता निवासी बहराइच घायल हो गए हैं। अन्य लोगों को मामूली चोेटें आई हैं। घायलों को मूंढापांडे में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसी बस में सो रहे थे यात्री
यह एसी बस थी जिसमें 29 यात्री सवार थे। रात होने के कारण अधिकतर लोग सो रहे थे। अचानक एक्सीडेंट हुआ तो हंगामा हो गया। किसी का का सिर फूटा तो किसी का हाथ टूटा। कई यात्री बुरी तरह से लहुलुहान हो गए। अधिकरत यात्रियों का कहना है कि ट्रक चालक की गलती थी। उसने अचानक ब्रेक लगा दिए।