फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी क्षेत्र में साढ़े पांच करोड़ से सड़कों और पुलिया का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। कुंदरकी क्षेत्र में साढ़े पांच करोड़ की लागत से सड़कों और पुलिया का निर्माण होगा। इस मामले में कुंदरकी विधायक ने विधिवत पूजापाठ कर कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने शिवराज सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज दौलारी एवं अक्का डिलारी तिराहा पर भूमि पूजन किया। बताया कि साढ़े पांच करोड़ की लागत की सड़कों, रपटा और पुलिया के निर्माण होंगे। इसमें एनएच 24 से दलपतपुर समदी समदा मुड़िया मलूकपुर चंदनपुर ईशापुर मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य 31.46 लाख में किया जाएगा। दौलारी संपर्क मार्ग का निर्माण पर 42.31 लाख खर्च आएगा। अक्का पांडे मार्ग से घोसीपुरा संपर्क मार्ग पर विशेष मरम्मत कार्य पर 10.18 लाख, अक्का डिलारी से अक्का पाण्डे भोजपुर सम्पर्क मार्ग पर पुलिया निर्माण पर 2.58 करोड़, हरसख मझरा से ईलर रसूलाबाद संपर्क मार्ग पर रपटा निर्माण कार्य पर 79.12 लाख खर्च होगा। वीरपुर वरियार में रसीद ठेकेदार के घर से दौलरा राझेडा नदी तक संपर्क मार्ग पर पुलिया का निर्माण 1. 3 करोड़ की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि मुंडापांडे क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ और अतिवर्षा के कारण के बहुत बड़ी आबादी प्रभावित होती है। आवागमन के रास्ते कट जाते हैं। लोगों को 20- 20 किलोमीटर घूम कर जाना पड़ता है। मैंने संकल्प लिया है अपने कार्यकाल में विधानसभा की कोई भी सड़क खराब नहीं रहेगी। सभी को किसी न किसी योजना से बनवा दिया जाएगा। इस अवसर ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, नीरज चंद्रा, मनोज तोमर, रोहित सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें