फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में रुका सड़क के चौड़ीकरण का काम

Sat, 03 Jan 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का काम काफी दिनों से रुका हुआ है। एक साइड की सड़क नहीं बनने से वाहन चालकों के साथ ही नगर के लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग ने छजलैट से लेकर बिजनौर जनपद की सीमा सहसपुर बॉर्डर तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था। इस मार्ग को दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा कराने का काम चल रहा था। सहसपुर बॉर्डर से रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग 432-बी तक तो चौड़ीकरण का काम हो चुका है लेकिन नगर में पेट्रोल पंप तिराहे से लेकर लाल मस्जिद तक और छजलैट से लेकर रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग 432-बी तक तक काम काफी दिनों से रुका हुआ है। न
गर में सड़क की साइड में पानी की लाइन होने की वजह से करीब एक किलोमीटर तक एक साइड की सड़क नहीं बन पाई है और वहीं वन विभाग की संरक्षित वन पटरी में सड़क चौड़ीकरण की अनुमति नहीं लेने के कारण छजलैट से रसूलपुर रेलवे क्रॉसिंग 432-बी तक कार्य अधर में लटका हुआ है। जिस कारण वाहन चालकों और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें