फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रगति पुस्तिका न मिलने पर पंचायत सचिव का सात दिन का वेतन रोका

Sat, 03 Jan 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के पूर्वी सीमांत अहलाहदपुर करार गांव में पंचायत सचिवालय पर पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे बीडीओ ने गांव में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने और सचिवालय पर प्रगति पुस्तिका न मिलने पर पंचायत सचिव का सात दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन

ग्राम चौपाल में बीडीओ नरेशपाल सिंह ने सबसे पहले प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताईं। बीडीओ ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र लाभार्थियों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने पंचायत सचिवालय के संचालन से ग्रामीणों को होने वाले लाभ भी बताए। इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ के सामने पात्र गरीबों के नए राशन कार्ड न बनने, पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने, निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिलने की समस्याएं बताईं।
बीडीओ ने चौपाल के बाद पंचायत सचिवालय का गहराई से निरीक्षण किया और गांव में भ्रमण कर विकास कार्य तथा सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान कूड़ा संग्रह केंद्र पर कूड़ा संग्रह की सही व्यवस्था नहीं मिली। रास्तों में गंदगी मिली तथा विकास कार्यों संबंधी प्रगति पुस्तिका देखने को नहीं मिल पाई। बीडीओ ने बताया कि अपने कार्य के प्रति लापरवाही मिलने पर पंचायत सचिव सत्यपाल सिंह का सात दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। सूचना के बाद भी ग्राम चौपाल में न पहुंचने वाले लेखपाल, जेई विद्युत और राशन कोटेदार को पत्र भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें