फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा मुक्त करने को सरकार की घोषणा, यहां तो 18 किमी में 250 गड्ढे

विज्ञापन
डिप्टीगंज को जाने वाले रास्ते पर सड़क का हाल। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश की योगी सरकार ने 2021-22 में सड़कों के निर्माण के लिए बजट पेश कर दिया है। इधर मुरादाबाद जिले की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। अमर उजाला टीम ने यहां कुछ सड़कोें पर परखा तो पाया कि 18 किमी सड़क पर ही 250 से ज्यादा गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता एसके राजपूत बताते हैं कि बजट में सड़कों के लिए धनराशि मिलने से शहरों का विकास होगा। सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी की सड़कों की बदतर हालत पर सवार उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ज्यादा टूटी सड़कों की लिस्ट में शामिल ही नहीं करते। कम टूटी सड़कों की लीपापोती कर गड्ढा मुक्त घोषित कर देते हैं, जिससे जर्जर सड़कों की हालत और बदतर होती रहती है। गड्ढा मुक्त सड़कों की सच्चाई यह है कि कांठ रोड, रामपुर रोड, दिल्ली रोड नया मुरादाबाद, जिला अस्पताल रोड सहित कई सड़कों पर अभी भी गड्ढे हैं। इस बार लोक निर्माण विभाग की सड़कों और सेतुओं के निर्माण के लिए 12 हजार 441 करोड़ रुपये और गांवों व आबादी को पक्के मार्ग से जोड़ने के लिए 695 करोड़ का बजट पेश कर दिया है। उधर अमर उजाला टीम ने चार मुख्य मार्गों पर सड़कों की हालत देखी और गड्ढें पर नजर डाली। पाया कि हाल बुरा है। बड़े गड्ढों की संख्या ही 250 से ज्यादा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। ये गड्ढे दुर्घटनाओं का सबब बने हैं।
विज्ञापन

इतनी दूरी पर इतने गड्ढ्े
सड़क किमी गड्ढे
गांगन तिराहे से टीपी नगर मार्ग 3 31
अकबर किला से रोजगार कार्यालय 3 67
रेलवे स्टेशन से रामपुर रोड जीरो प्वांइट 9 102
खुशहालपुर पीएसी मार्ग 3 50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें