फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सलेमपुर खास को जाने वाला मार्ग जर्जर हाल

Sun, 23 Aug 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र के गांव सलेमपुर खास को सीधे जाने वाला संपर्क मार्ग आज अत्यंत ही जर्जर स्थिति में है। जिस कारण इस मार्ग इस मार्ग से होकर निकलना भी अब ग्रामीणों के लिए दुर्भर हो गया है। ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर खास की गिनती बड़ी ग्राम पंचायत में है। इस गांव की आबादी और मतदाता संख्या भी अधिक है। लेकिन पूर्व विधायक मरहूम हाजी रिजवान अहमद खां के क्रेशर के पास से इस गांव को जाना वाला करीब दो किलोमीटर का सीधा संपर्क मार्ग आज पूरी तरह से अनदेखी का शिकार है।
विज्ञापन

यह मार्ग सलेमपुर समेत कई गांवों के ग्रामीणों को कांठ नगर से सीधे जोड़ता है। ज्यादातर ग्रामीण, स्कूली बच्चे और छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से होकर गांव को जाते हैं। लेकिन मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को इधर से आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक साल से यह मार्ग पूरी तरह से खस्ता हाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें